नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाने वाले शख्स को जान का खतरा, CM मोहन को लिखा पत्र

भोपाल। नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले से जुड़े शख्स ने अपनी जान का ख़तरा बताया है। NSUI नेता ने आशंका जताई है कि यह बड़ा मुद्दा उठाने की वजह से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इस वजह से सीएम डॉ मोहन यादव से मिलकर वह सारे सबूत सौंपना चाहता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय मांगा है।

दरअसल NSUI मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाने वाले रवि परमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा। पत्र में उन्होंने कहा कि मुलाकात कर नर्सिंग घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य आपको सौपना चाहता हूं। मैं चाहता हूं शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को स्वच्छ बनाया जाना चाहिए। रवि परमार ने यह भी बताया कि नर्सिंग घोटाले में कई बड़े शिक्षा माफिया और अधिकारी शामिल हैं। रसूखदार मेरे खिलाफ षडयंत्र कर मेरी हत्या और झूठे प्रकरण दर्ज करवा सकते हैं। 

उन्होंने पत्र में लिखा, मध्यप्रदेश में लंबे समय से नर्सिंग फर्जीवाड़ा चल रहा था जिसको लेकर हम निरंतर शिकायत कर रहे थे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया बल्कि घोटाले को दबाने के लिए अथक प्रयास किए गए ।
मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा से प्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, और पूरे भारत में मध्यप्रदेश की छवि धूमिल हुई है, इस नर्सिंग फर्जीवाड़े में कई बड़े शिक्षा माफिया, हवाला कारोबारी एवं मप्र शासन के ज़िम्मेदार अधिकारी शामिल हैं।

नर्सिंग घोटाले को उजागर करने के परिणाम स्वरूप पुलिस प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर कई मुकदमे दर्ज कर दिए गए और मुझे आलोकतांत्रिक तरीके से जेल तक भेजा गया लेकिन अब घोटाला CBI की कार्यवाही से उजागर हो चुका हैं नर्सिंग घोटाले की सभी साक्ष्य मेरे पास हैं जिसके चलते इसमें शामिल कई बड़े रसूखदार लोगों और वरिष्ठ अधिकारी जो मुझ जैसे छोटे से छात्र प्रतिनिधि के खिलाफ कुछ भी षड्यंत्र कर मेरी हत्या भी करवा सकते हैं या झूठे पुलिस प्रकरणों में भी फँसवा सकते हैं।

आपसे आग्रह हैं कि आप मुझे मुलाकात के लिए समय प्रदान करें हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आपसे मुलाकात कर नर्सिंग घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य आपको सौंप कर इस पूरी कार्यवाही में शासन और आपका सहयोग करना चाहता हूं। ताकि इस महाघोटाले के सभी दोषियों पर सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके और शिक्षा माफियाओं को जड़ से उखाड़ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को स्वच्छ किया जाये।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!