कृति सैनन ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे किये

मुंबई,

जानीमानी अभिनेत्री कृति सैनन ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे कर लिये हैं। कृति सैनन ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से टाइगर श्राफ ने भी डेब्यू किया था।शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सैनन को उनके अभिनय के लिये खूब तारीफ मिली। कृति सैनन को बॉलीवुड में आये 10 साल हो गये हैं।

कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में एक दशक पूरा करने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कृति सैनन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।कृति सैनन ने कैप्शन में लिखा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किये 10 साल हो गये हैं। मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा और मैजिकल दशक। ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो जब मैंने पहली बार फिल्म के सेट पर कदम रखा और ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं यहीं के लिए बनी थी।मैंने बहुत कुछ सीखा, बड़ी हुई और एक कलाकार एवं एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुई हूं। कुछ प्यारे दोस्त मिले, खूबसूरत इक्वेशन और यादें बनाई हैं, जो हमेशा मेरे चेहरे पर स्माइल लाती रहेंगी। मेरी जर्नी का हिस्सा बनने, मेरा साथ देने वाले, मुझे भरोसा दिखाने वाले, मुझे सिखाने वाले और कुछ दूर तक साथ चलने वाले हर शख्स की मैं शुक्रगुजार हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!