पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट केस में नाबालिग आरोपी का दादा गिरफ्तार, पोते को बचाने के लिए ड्राइवर को बंगले में कैद करने का आरोप

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट केस में पुणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र अग्रवाल पर पोते को बचाने के लिए ड्राइवर को बंगले में कैद रखने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र अग्रवाल ने ड्राइवर को धमकाया और उसे घर नहीं जाने दिया। उन्होंने ड्राइवर का फोन ले लिया और उसे 19 से 20 मई तक अपने बंगले में कैद रखा। बाद में ड्राइवर की पत्नी ने उसे बंगले से मुक्त कराई।

इससे पहले शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सुधार गृह में भेज दिया था। वहीं नाबालिग आरोपी के बेटे विशाल अग्रवाल को कोर्ट ने शुक्रवार (24 मई) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को ही पुणे पोर्शे कार हादसे में नया ट्विस्ट आया था। हादसे का नाबालिग आरोपी और उसके पिता ने दावा किया था कि हादसे के समय उनका ड्राइवर कार चला रहा था। ये बड़ा दावा हादसे के समय नाबालिग के साथ कार में उस समय मौजूद उसके दो दोस्तों ने भी किया था।

आरोपी नाबालिग के दादा का छोटा राजन से निकला था कनेक्शन

बता दें कि आरोपी नाबालिक के परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है। परिवार का अंडरवर्ल्ड डॉन ने कनेक्शन निकला है। नाबालिग आरोपी के दादा और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एक दूसरे से मिल चुके हैं। हत्या की कोशिश के एक केस में नाबालिग आरोपी के दादा का भी नाम पहले आ चुका है। आरोपी के दादा ने संपत्ति विवाद में छोटा राजन की मदद ली थी। साल 2007-2008 में उस केस के समय भी पुणे पुलिस पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे, जिस तरह इस बार उठे हैं।

CM शिंदे ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश

इधर पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट केस में आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शराब पीते नजर आ रहा है। वीडियो हादसे के पहले का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले पर अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। CM शिंदे ने इस केस में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!