ग्रासिम इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 15.54 प्रतिशत बढ़कर 2,721.81 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:  आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.54 प्रतिशत बढ़कर 2,721.81 करोड़ रुपये हो गया। सीमेंट और वित्तीय सेवा व्यवसाय का मजबूत प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह रही। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 2,355.67 करोड़ रुपये था।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 12.74 प्रतिशत बढ़कर 37,727.13 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 33,462.14 करोड़ रुपये थी। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एक बयान में कहा गया कि एकीकृत राजस्व ‘‘अपने सर्वाधिक स्तर पर’’ है।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.4 प्रतिशत घटकर 9,925.65 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, परिचालन आय 11.35 प्रतिशत बढ़कर 1,30,978.48 करोड़ रुपये हो गई।

इस बीच, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को अलग से दी एक सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 10 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!