IPL 2024, SRH vs RR: आज हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगी फाइनल में पहुंचने की जंग, किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल सीजन 17 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज शाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल (RR) की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच आज शाम चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चितंबरम स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और उसका सामना 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद जहां लीग के पहले क्वालीफायर में हारकर आई है तो राजस्थान ने एलिमिनेटर में बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है. हैदराबाद लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी, जबकि राजस्थान भी 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थी. राजस्थान ने 2008 के बाद के आईपीएल खिताब नहीं जीता है, ऐसे में उसकी कोशिश आज जीत दर्ज करके खिताब की तरफ एक कदम और बढ़ाने की होगी. दूसरी तरफ दो बार की चैंपियन रही हैदराबाद को कप्तान पैट कमिंस के करिश्मे की उम्मीद होगी, जिन्होंने बीते कुछ समय में सभी आईसीसी टूर्नामेंट के खिताब जीते हैं. आइए इस मैच से जुड़े अहम् आकड़ों पर डालते है एक नजर.

SRH बनाम RR हेड टू हेड

हैदराबाद और राजस्थान के बीच हेड टु हेड आंकड़ों पर नजर डाले तो इसमें हैदराबाद का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. क्योंकि आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 19 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं. इस दौरान राजस्थान ने 9 बार जीत दर्ज की है तो हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन बीस साबित होता है.

प्लेऑफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद साल 2016 में आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है, जबकि सातवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है. हैदराबाद की टीम ने पहली बार 2013 में प्लेऑफ में प्रवेश किया था. जिसके बाद उसने 2020 के बाद अब फिर से प्लेऑफ में जगह बनाई है. पिछले 6 प्लेऑफ मुकाबलों में SRH दो बार फाइनल में पहुंची है. वहीं टीम ने 2016 में उन्होंने खिताब जीता था, जबकि 2018 में वे उपविजेता बने थे. SRH ने प्लेऑफ के दौरान 3 बार क्वालीफायर-2 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 बार उन्हें जीत मिली और एक बार हार का सामना करना पड़ा है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम 2022 में रनरअप रही थी. राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरी बार क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेगी. इससे पहले, खेले गए 2 मुकाबलों में उसे एक में जीत और एक में हार मिली है. आपको बता दें कि टीम ने 2022 में भी RCB को क्वालिफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

SRH और RR की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स

टॉम कोहलर-कैडमोर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बाउल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!