केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

मुंबई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में दुर्घटनास्थल से एक और शव मिला है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने डोंबिवली एमआईडीसी के फेज दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल्स’ के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि मृतक संख्या नौ हो गई है और यह बढ़ भी सकती है क्योंकि उन्हें परिसर में और शव होने का संदेह है. अधिकारी ने कहा, ‘‘मलबा हटाया जा रहा है.’’ उन्होंने बताया कि आसपास के कारखानों में काम करने वाली कई महिलाओं सहित 64 लोग इस हादसे में घायल हो गए और कम से कम छह अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डोंबिवली में एआईएमएस अस्पताल में 24 मरीजों का इलाज हो रहा है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन कारखाने में गुरूवार अपराह्न विस्फोट होने के बाद आग लग गयी थी. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कैलास निकम ने कहा आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को लगाया गया और बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा. उन्होंने बताया, ‘‘अब प्रशीतन अभियान जारी है.’’ उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में जले हुए रसायनों की तीखी गंध फैली है.

राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पंचनामा किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.’’ डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (गैर इरादतन हत्या) और विस्फोटक पदार्थों तथा खतरनाक रसायनों से संबंधित कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. तहसीलदार शेजल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘शव बुरी तरह से जल गए हैं और मृतकों की शिनाख्त में मुश्किल हो रही है.’’ ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं. घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कारखाने में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरार आ गईं जबकि कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!