पंजाब में प्रधानमंत्री की दो रैलियों से पहले ही कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया

चंडीगढ़
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों से पहले ही कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुरदासपुर और जलंधर में कई किसान नेताओं के घरों में पंजाब पुलिस ने छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुरदासपुर और जलंधर में रैली हैं। पटियाला में किसानों ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करेंगे। वहीं कई किसान नेताओं ने कहा था कि वे हेलिपैड के पास पीएम मोदी का काले झंडे दिखाएंगे। किसान और जवान भलाई मोर्चा के सदस्य सुखदेव सिंह भोजपाज, तरलोक सिंह और सतबीर सिंह के ठीकानों पर पुलिस ने छापा मारा। इसके अलावा कीर्ति किसान यूनियन की गुरदासपुर शाखा के सेक्रेटरी और ट्रेड यूनियन के नेता माखन कोहार के ठीकाने पर भी पुलिस पहुंची थी।

बताया गया कि गुरुवार को देर रात भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया गया कि कई किसान नेता पहले ही घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस के छापे की सूचना किसान नेताओं को पहले ही मिलल गई थी ऐसे में वे घर से निकल गए थे। डीआईजी (बॉर्डर) राकेश कौशल का कहना है कि कोई छापेमारी नहीं की गई थी। हमने केवल किसानों के साथ चर्चा का एक रास्ता खोला है और उनसे बातचीक की जा रही है जिससे कि वे कोई प्रदर्शन ना करें। यह भी कहा जा रहा था कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के संयोजक सरवन सिंह पंढेर पहुंचने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

गुरुवार से ही किसान संगठनों ने गुप्त ठिकानों पर अपनी बैठकें कीं। बटाला, पठानकोट, होशियारपुर और अमृतसर के एसएसपी भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान तैनात रहेंगे। एक किसान नेता ने कहा, हमें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर पुलिस हमें गिरफ्तार क्यों करना चाहती है। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हमारा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा। जलंधर में बीकेयू एकता सिधपुर चलंधनर केअध्यक्ष कुलविंदर सिंह को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह संधू के घर के बाहर भी पुलिस को तैनात किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!