मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी की कॉलेजों की लिस्ट, जिन कॉलेजों के संचालक फर्जीवाड़े में गिरफ्तार उनके नाम भी नामंकन सूची में

भोपाल. मध्य प्रदेश नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने कॉलेजों की लिस्ट जारी की है. जिन कॉलेजों के संचालन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार उनके नाम भी नामंकन सूची में हैं. रिश्वत देकर कॉलेजों को सूटेबल सूची में जगह दिलाने के फर्जीवाड़े के बाद भी इन कॉलेजों को नामांकन सूची में शामिल किया गया.2022-23 के इनरोलमेंट के लिए सूटेबल कॉलेजों की सूची में उन कॉलेजों के नाम शामिल जिनके संचालक रिश्वत कांड में पकड़े गए. यह सूची उन कॉलेजों की है, जहां परीक्षा के लिए छात्रों को नामांकन कराना है. 20 मई को जारी की गई सूची में कुल 132 कॉलेजों के नाम हैं.

हैरानी की बात ये है कि इनमें वे कॉलेज भी शामिल हैं जिनके प्रिंसिपल रिश्वत देते रंगे हाथों पकड़े गए हैं. इतना ही नहीं, प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन भी सोमवार को जारी किया गया. यानी सीबीआई द्वारा छापेमारी और भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद आनन-फानन में नामांकन प्रक्रिया शुरू के लिए सूची जारी की गई.
इन  कॉलेजों से जुड़े लोग रिश्वत कांड में शामिल और इनरोलमेंट सूची में भी नाम
मलय नर्सिंग कॉलेज भोपाल, अरविंदो नर्सिंग कॉलेज भोपाल, मेहको नर्सिंग कॉलेज भोपाल, एपीएस नर्सिंग कॉलेज भोपाल, आरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज इंदौर, प्रत्यांश नर्सिंग कॉलेज इंदौर, आधार नर्सिंग कॉलेज रतलाम, धार कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग धार, डॉ एम बी शर्मा नर्सिंग कॉलेज रतलाम शामिल है.

इधर, नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज की बर्खास्तगी के बाद एक और कार्रवाई हुई है. CBI ने इंस्पेक्टर सुशील मजोका को निलंबित कर दिया है. डेपोटेशन पर CBI में आये इंस्पेक्टर ऋषिकांत असाटी की सेवाएं राज्य सरकार को वापस कर दी गई हैं. मामलें में जल्द अब पटवारियों और नर्सिंग अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!