देवास कलेक्टर ने रेत खनन और ओवरलोड परिवहन पर लगाम लगाने के लिए आदेश दिया

देवास  मध्य प्रदेश के देवास जिले में खनिज विभाग ने 3 दिन में 50 से ज्यादा ओवरलोड डंपर को पकड़ा है. खनिज विभाग ने इन पर लाखों रुपये का दंड लगाया है. देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. कलेक्टर ने इस अभियान को चलाने के पीछे कई कारण बताएं है.

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत में बताया गया कि देवास जिले से अवैध रुप से ओवरलोड खनिज का परिवहन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसी शिकायत पर खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

डंपरों की लगातार मिल रही थी शिकायत
इसके बाद देवास जिले में ही ओवरलोड डंपर से दुर्घटना का एक मामला सामने आया था. जिसके बाद कार्रवाई में और तेजी लाने के आदेश दिए गए थे. इसी के चलते पिछले तीन दिनों में 50 डंपर पकड़े गए हैं. पकड़े गए डंपर में रेत का अवैध रुप से ओरवरलोड करके परिवहन किया जा रहा था.

इस कार्रवाई को लेकर देवास कलेक्टर ने बताया कि इन ओवरलोड डंपरों की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा सड़क भी खराब हो रही थीं. जिसके बाद इन अवैध डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

बालू रेत के दाम में आया उछाल
खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद बालू रेत के दाम में भी उछाल आया है. अवैध डंपरों और खनिज पर लगाम लगाने के लिए खनिज 
अधिकारी रश्मि पांडे, इंस्पेक्टर गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार बराठे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. अभियान में मंगलवार (22 मई) को भी चार गाड़ी पकड़ी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बालू रेत के व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई के बाद गाड़ियां चलना बंद हो गई हैं, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं. पहले बालू रेट 65 रुपये फीट बिक रहा था, जो कि कार्रवाई के बाद 70 रुपये तक पहुंच गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    मनपसंद रिश्ता न करने पर कातिल बनी ‘पापा की परी’, शूटरों से करवा दी पिता की हत्या, मां ने भी दिया साथ, सनसनीखेज हत्याकांड से उठा पर्दा

     देवास। मध्य प्रदेश में देवास के कन्नौद में पिछले दिनों हुई मोटर वाइंडिंग दुकान संचालक के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मृतक की हत्या करने वाला कोई ओर नहीं…

    देवास में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स दुकानदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना

     मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!