Damoh News: जिला अस्पताल में मरीज से बर्बरता करने वाले वॉर्ड ब्वॉय पर FIR, प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

दमोह। Damoh News: लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की खबर का एक बार फिर बड़ा असर (Impact Of News) हुआ है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh ) जिला अस्पताल (District News) में मरीज के साथ बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। घायल युवक को बेरहमी से बेंच पर पटकने वाले वॉर्ड ब्वॉय पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही वहां पर मौजूद प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया। लल्लूराम डॉट कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

दरअसल दमोह में एक दुर्घटना में शख्स घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद वहां मौजूद अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय  रोहित ऊर्फ नन्हेलाल राठौर ने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटा दिया। लेकिन लेकिन वह उसके साथ बेहद बुरी तरह पेश आने लगे। इसी बीच कर्मचारी ने उसकी शर्ट पकड़कर स्ट्रेचर से नीचे बेंच पर गिरा दिया। इस दौरान प्रधान आरक्षक भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन वे शांति से वहां खड़े रहे। 

घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा। मरीज के साथ अभद्रता मामले में कलेक्टर (Collector) ने सिविल सर्जन (Civil Surgeon) को जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में दमोह एएसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि कोतवाली पुलिस थाना में रोहित ऊर्फ नन्हेलाल राठौर के खिलाफ धारा 336 (मानव जीवन को संकट में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में नजर आ रहे प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव को लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!