कंप्यूटर ऑपरेटर ने कलेक्ट्रेट में लगवा दी आग, जानें शिवपुरी में हुए बड़े घोटाले के मास्टरमाइंड की कहानी

शिवपुरी

 शिवपुरी जिलाधिकारी ऑफिस में आग लगने के मामले में एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएम ऑफिस में लगी भीषण आग में कई दस्तावेज जल गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियोंं की पहचान रूप सिंह परिहार और उसके सहयोगी राहुल सिंह परिहार और जितेंद्र पाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी में पिछले सप्ताह जिलाधिकारी कार्यालय में आग लगने से कई दस्तावेज जल जाने के मामले में एक सरकारी कर्मचारी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को जिलाधिकारी ऑफिस में लगी भीषण आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए थे। आग बुझाने के लिए राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) को मौके पर बुलाया गया था।

फाइलों को नष्ट करने के लिए लगाई थी आग

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी ने जिलाधिकारी कार्यालय के भूमि अधिग्रहण अनुभाग में मुआवजे के वितरण में अनियमितताओं से संबंधित फाइलों को नष्ट करने के लिए आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि अनुभाग में काम करने वाले एक ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ ने आग लगाने के लिए दो लोगों को काम पर रखा था। उनके अनुसार सीसीटीवी फुटेज में 17 मई की रात एक बजे और डेढ़ बजे के बीच दो लोग परिसर के अंदर दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों की पहचान भूमि अधिग्रहण अनुभाग के ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ रूप सिंह परिहार और उसके सहयोगी राहुल सिंह परिहार के रूप में हुई।

भूमि अधिग्रहण में 20 लाख रुपये के गबन के संबंध में जांच लंबित

एसपी ने कहा कि परिहार के खिलाफ एक सिंचाई योजना के लिए भूमि अधिग्रहण में 20 लाख रुपये के गबन के संबंध में जांच लंबित है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही परिहार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ गबन के आरोप में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी रूप सिंह परिहार और उसके सहयोगियों राहुल परिहार और जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!