न प्रचार किया और न ही संगठन के काम में रुचि…’, जयंत सिन्हा को बीजेपी ने भेजा नोटिस

हजारीबाग

झारखंड में हजारीबाग के बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा के खिलाफ पार्टी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। वोटिंग समाप्त होने के तुरंत बाद बीजेपी की ओर से सांसद जयंत सिन्हा के खिलाफ एक्शन लिया। पार्टी की ओर से सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आने वाले समय में उनके खिलाफ पार्टी की ओर से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का संदेश दे दिया गया है।

दो दिनों के अंदर जयंत सिन्हा को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की ओर से सोमवार देर शाम जयंत सिन्हा के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से पार्टी की ओर से मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया। लेकिन इसके बावजूद वो न तो चुनाव प्रचार-प्रसार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं। इसके बावजूद लोकतंत्र के महापर्व में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। जयंत सिन्हा के इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आदित्य साहू ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार उन्हें इस संबंध में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।तीन लोकसभा सीटों और उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा कि कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के साथ गांडेय उपचुनाव में वहां के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि साथ ही यह मतदान प्रदेश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने के लिए हुआ है। यह मतदान सनातन विरोधियों को सबक सिखाने के लिए हुआ है। यह मतदान आदिवासी, दलित,पिछड़े ,युवा महिला, किसान सभी को ठगने वाली नीति के खिलाफ हुआ है।जयंत के पुत्र कांग्रेस के मंच पर दिखे, यशवंत ने खुलकर किया विरोध

लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा जहां चुनाव प्रचार से दूर रहे, वहीं कई मौके पर जयंत सिन्हा के पुत्र कांग्रेस उम्मीदवार के मंच पर दिखे। जबकि जयंत सिन्हा के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने खुलकर बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल का विरोध किया। यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी भाई पटेल के पक्ष में वोट देने की भी अपील की। वहीं उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

जयंत सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने की जताई थी इच्छा

इससे पहले 2 मार्च 2024 को जिस दिन बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई, उससे पहले जयंत सिन्हा की ओर से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले से अवगत कराया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!