आसमानी आग में झुलस रहा बुंदेलखंड, कई जिलों में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, दतिया ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

सागर। पिछले दो दिनों से मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. प्रदेश का बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल इलाका तो भट्टी की तरह तप रहा है. बुंदेलखंड में रविवार को जहां खजुराहो में 44.6℃ तापमान दर्ज किया गया, तो दतिया का तापमान पिछले दो दिनों से 47℃ के ऊपर पहुंच रहा है. बुंदेलखंड के तमाम जिलों का हाल ऐसा ही है. सभी जिलों में पारा 42℃ के ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी मध्य प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड में आने वाले दिनों में और भी गर्मी बढ़ेगी और पूरा इलाका लू की चपेट में होगा. साथ ही मंगलवार से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है.

बुंदेलखंड में सड़कों पर लगा कर्फ्यू

बीते हफ्ते के आखिरी दिनों में बुंदेलखंड में तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई. हालत ये है कि शनिवार को बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 42℃ के ऊपर और रविवार को कुछ इलाकों में 43℃ के ऊपर दर्ज किया गया. रविवार को तो सूरज देवता ऐसे कुपित नजर आए कि बुंदेलखंड में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए. हालांकि, बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली. लेकिन दिन भर गर्मी हवा और लू के कारण लोगों ने घर में रहना बेहतर समझा.

क्या कहना है मौसम विभाग का?

मौसम विभाग की मानें तो पिछले दो दिनों में प्रदेश के कुछ संभागों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में सर्वाधिक लू का प्रकोप दतिया, टीकमगढ़ और खजुराहो में देखने को मिला है. ग्वालियर और रतलाम में भी पिछले दो दिनों में लू का प्रकोप रहा है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 40℃ से ऊपर 43-44℃ तक दर्ज किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश में वर्षा देखने मिल रही है. हालांकि, मंगलवार तक वर्षा होने से गर्मी से निजात मिल जाएगी. साथ ही अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ संभागों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी और उत्तरी मध्य प्रदेश में यानि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, राजगढ़, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में लू का असर देखने के लिए मिलेगा. प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भी अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!