भारी बारिश के कारण केरल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी, यात्रा पर प्रतिबंध

तिरुवनंतपुरम। केरल के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकारियों ने रविवार को लोगों खासकर पहाड़ी और तटीय इलाकों में रहने वालों सेसतर्कता बरतने का आग्रह किया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लेकर पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और चार अन्य जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने रविवार दोपहर एक बजे तक केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में मेघ गर्जन के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और 40 किमी प्रति घंटा वाली धूलभरी आंधी की भविष्यवाणी की है। इडुक्की जिला कलेक्टर ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वापस लेने तक रविवार से जिले के पहाड़ी इलाकों में रात के दौरान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने कहा, प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और तहसीलदारों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों में खुदाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तिरुवनंतपुरम के दक्षिणी जिले में शनिवार रात भारी बारिश हुई, जिससे शहर और उसके उपनगरों में जल भराव होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। समाचार चैनलों पर दिखाये गए दृश्यों से पता चला कि कुछ हिस्सों में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। ‘स्मार्ट सिटी रोड’ का काम पूरा नहीं होने से कई जगहों पर जल भराव की स्थितिहो गयी है| कुछ क्षेत्रों में, राजधानी शहर और उसके उपनगरों को पार करने वाली नहरें उफान पर हैं। जलभराव से प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया कि नहरों और जल निकासी प्रणालियों की मानसून पूर्व सफाई के अभाव के कारण राजधानी शहर और उसके उपनगरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!