सोमवार को यूपी-बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र के इन शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे

नईदिल्ली: लोकसभा चुनाव में 5वें चरण मतदान के लिए रिजर्व बैंक ने बैंक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 मई को होने जा रहे मतदान को लेकर देश के 49 शहरों में बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को यूपी-बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र के इन शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे। देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान ​होने जा रहा है। इन प्रदेशों के जिन शहरों में मतदान है वहां किसी भी बैंक में कोई कामकाज (Bank Holiday 20 May 2024) नहीं होगा। हालांकि छुट्टी के दिन लोग ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से भी अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।


 5वें चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग

उत्तर प्रदेश- 14
महाराष्ट्र- 13
पश्चिम बंगाल- 7
बिहार- 5
ओडिशा- 5
झारखंड- 3
जम्मू-कश्मीर-1
लद्दाख- 1

किन शहरों में डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश- लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मोहनलाल गंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा
महाराष्ट्र- कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर -मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर और भिवंडी .

पश्चिम बंगाल- हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, बनगांव, बैरकपुर,हुगली और आरामबाग.

बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
ओडिशा- अस्का, बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर और कंधमाल

झारखंड- हजारीबाग, चतरा और कोडरमा

जम्मू-कश्मीर- बारामूला

लद्दाख-लद्दाख

बैंकों में किस हिसाब से छुट्टियां
रिजर्व बैंक हर माह बैंक के अवकाश की सूची करता है। मई में भी एक सूची जारी की गई है। RBI के अनुसार राज्यों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।
मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

19 मई- रविवार

20 मई- लोकसभा 5वें चरण का मतदान

23 मई- बुद्ध पूर्णिमा

25 मई- चौथा शनिवार

26 मई- रविवार

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!