अपने घर में आखिरी मैच हारी मुंबई इंडियंस, जीतकर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-67 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया. शुक्रवार (17 मई) को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में लखनऊ ने मेजबान टीम को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए वह 6 विकेट पर 196 रन ही बना सकी. इस शानदार जीत के बावजूद लखनऊ की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, हालांकि वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके. धीर ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए. जबकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतरे रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. रोहित ने 38 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए.

मुंबई इंडियंस की पारी का स्कोरकार्ड: (196/6, 20 ओवर)

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
डेवाल्ड ब्रेविस23नवीन उल हक1-88
सूर्यकुमार यादव0क्रुणाल पंड्या2-89
रोहित शर्मा68रवि बिश्नोई3-97
हार्दिक पंड्या16मोहसिन खान4-116
नेहाल वढेरा1रवि बिश्नोई5-120
ईशान किशन14नवीन उल हक6-188

पूरन-राहुल ने खेली तूफानी पारियां

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह विकेट पर 214 रन बनाए. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने महज 29 गेंदों पर 75 रन बनाए. पूरन ने अपनी इस पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए. कप्तान केएल राहुल ने भी 41 गेंदों पर 55 रनों की धांसू पारी खेली, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. पूरन और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई. मार्कस स्टोइनिस ने भी 28 और आयुष बडोनी ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया. मुंबई की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए.

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का स्कोरकार्ड: (214/6, 20 ओवर)

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
देवदत्त पडिक्कल0नुवान तुषारा1-1
मार्कस स्टोइनिस28पीयूष चावला2-49
दीपक हुड्डा11पीयूष चावला3-69
निकोलस पूरन75नुवान तुषारा4-178
अरशद खान0नुवान तुषारा5-178
केएल राहुल55पीयूष चावला6-178

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में बड़े बदलाव हुए. मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया. ऐसे में ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरे. डेवाल्ड ब्रेविस और रोमारियो शेफर्ड को भी मौका मिला. दूसरी ओर लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस मैच से बाहर रहे, वहीं ओपनर देवदत्त पडिक्कल और फास्ट बॉलर मैट हेनरी को मौका मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच और मुंबई इंडियंस ने एक मैच में जीत हासिल की. देखा जाए तो दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुईं. इससे पहले 30 अप्रैल को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें लखनऊ ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!