‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ की शोभा बढ़ाएंगे चंकी पांडे

मुंबई

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता चंकी पांडे सोनी एंटरटेनमेंट के शो मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे में शामिल होंगे। इस रविवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ चंकी पांडे की मेहमाननवाज़ी करके शीर्ष स्तर का मनोरंजन करने का वादा करता है।

अनुभवी कॉमेडियन्स अपनी मज़ेदार हरकतों से घर में हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं,।कुशल बद्रीके, गौरव दुबे और कावेरी प्रियम इसके लिये तैयार हैं।कुशल बद्रीके चंकी पांडे के प्रसिद्ध ऑन-स्क्रीन किरदार ‘आखिरी पास्ता’ की भूमिका निभाएंगे। कुशल शेफ की भूमिका में दिखेंगे जो किचन के डायनेमिक्स में मसालेदार ट्विस्ट देता है। यह एक्ट इतना अच्छा था कि चंकी पांडे और ‘मैडनेस की मालकिन’ हुमा कुरेशी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देंगी।

कुशल बद्रीके ने कहा,आखिरी पास्ता की भूमिका निभाने का अनुभव थोड़ा घबराहट पैदा करने वाला था, खासकर यह जानते हुए कि असली आखिरी पास्ता, चंकी पांडे जी यह एक्ट देख रहे होंगे। हालांकि, मैं यह जानकर रोमांचित था कि चंकी पांडे जी ने अपने प्रसिद्ध किरदार पर मेरे परफॉर्मेंस का आनंद लिया। गौरव दुबे और कावेरी प्रियम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।वे बेहद प्रतिभाशाली कॉमेडियन्स हैं, और मंच पर हमारी केमिस्ट्री ने इस कहानी को और भी मज़ेदार बना दिया। ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ इस रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!