मनाली में राजधानी भोपाल की युवती की हत्या, बैग में शव ले जाते पकड़ा आरोपी

भोपाल
 राजधानी भोपाल की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ बिना बताए मनाली घूमने निकली थी. उसने सोचा नहीं होगा कि उसका मनाली टूर जीवन का अंतिम सफर बनकर रह जाएगा. बुधवार रात युवती के प्रेमी ने होटल के कमरे में उसकी हत्या कर दी. आरोपी शव को ट्रॉली बैग में डालकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था, लेकिन होटल से चेकआउट करते समय स्टाफ को आशंका हो गई और स्टाफ ने मौके पर पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने बैग खोला तो होटल स्टाफ के होश उड़ गए. बैग में युवती का शव था. युवती के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

5 मई को घर से निकल गई थी युवती

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र की युवती शीतल अपने प्रेमी आरोपी विनोद ठाकुर के साथ मनाली घूमने गई थी. विनोद ठाकुर से शीतल की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. दोनों के बीच मुलाकात हुई और वह घूमने के लिए मनाली चले गए. जानकारी के मुताबिक शीतल अपने घर से 5 मई को निकल गई थी. फिर 13 मई को विनोद और शीतल ने मनाली के एक होटल में कमरा बुक किया. होटल में विनोद ने शीतल का आधार कार्ड जमा करवाया था और अपना कोई भी दस्तावेज नहीं जमा किया था. इसके बाद दो दिन तक मनाली की सैर की. फिर 15 मई को विनोद ने होटल से जाने के लिए चेकआउट किया, तभी हत्या का खुलासा हुआ.

बैग में मिला युवती का शव

चेक आउट के दौरान विनोद अकेले था, उसकी गर्लफ्रेंड शीतल का कोई पता नहीं था. इस दौरान विनोद ने बस स्टैंड तक जाने के लिए टैक्सी मंगवाई. स्टाफ ने जब शीतल के बारे में पूछताछ की तो उसने स्टाफ को झूठ बताकर गुमराह कर दिया. तभी विनोद टैक्सी की डिग्गी में बैग डालने लगा. बैग का वजन भारी होने पर होटल स्टाफ को आशंका हुई. इसके बाद स्टॉफ ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस को आता देखकर विनोद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली तो बैग में युवती का शव मिला. शव मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और वह भी पकड़ा गया. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

होटल में मिले दस्तावेजों के आधार पर बुधवार रात को मनाली पुलिस ने भोपाल में परिजनों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद परिजन मनाली के लिए रवाना हो गए. शाहपुरा थाने के थाना प्रभारी रधुनाथ सिह ने बताया कि ”उनके यहां किसी शीतल नामक युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं है और घटना की जानकारी भी हिमाचल पुलिस ने सीधे परिजनों को दी है. इस संबंध में शाहपुरा पुलिस से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है.”

बैग देखकर स्टाफ को हुआ शक

बीती शाम के समय जब युवक विनोद अकेला ही होटल से जाने लगा. तो उसने वॉल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवा ली. ऐसे में वह एक भारी भरकम बैग को गाड़ी में डाल रहा था, तो इस दौरान होटल के स्टाफ को भी शक हुआ कि यह बैग तो काफी भारी है. होटल स्टाफ ने शक के आधार पर तुरंत मनाली पुलिस को सूचना दी. 

इसी दौरान आरोपी को पता चल गया कि होटल स्टाफ की तरफ से मनाली पुलिस को बुलाया गया और वह भनक लगते ही मौके से फरार हो गया. 

बैग में मिला युवती का शव, आधार कार्ड  से पता

पुलिस की टीम तुरंत मौके में पहुंची और टैक्सी में रखे गए बैग को जब बोला गया तो उसमें युवती का शव पाया गया. उधर, होटल में बुकिंग के समय जमा कराए गए आधार कार्ड से पुलिस को युवती का सही नाम और पता मालूम हो गया. पुलिस की टीम ने तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी और देर रात ही आरोपी युवक को कुल्लू के साथ लगते बजौरा में गिरफ्तार कर लिया गया. 

दोनों के बीच क्या रिश्ते थे?

एसपी ने बताया कि मनाली पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इस बात की भी पूछताछ की जा रही है कि दोनों के बीच क्या रिश्ते थे और किन कारणों के चलते युवक ने युवती की हत्या की है? वहीं, मृतक युवती के परिजनों को भी सूचित किया गया है. पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!