“आप पूरे भारत में चुनाव नहीं लड़ रही, सिर्फ 22 सीटों पर मैदान में : PK

नई दिल्ली

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया है कि AAP चीफ के बाहर आने का सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को होने वाला है। आपको बता दें कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस शामिल है। हालांकि, पंजाब में कांग्रेस और आप एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। दोनों पार्टियां दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, जहां 7 लोकसभा सीटें हैं।

पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने आरटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “आप पूरे भारत में चुनाव नहीं लड़ रही है। सिर्फ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 14 पंजाब में, 7 सीटें दिल्ली में और एक गुजरात में। अब जो भी बदलाव होना है वह केवल इन 22 सीटों पर होगा। इन 22 में से 14 सीटें पंजाब में हैं, जहां सीधा मुकाबला आप और कांग्रेस के बीच है। अगर पंजाब में आप को फायदा होता है तो यह कांग्रेस के लिए नुकसानदायक होगा।”

पीके ने बताए कारण
पीके ने कहा कि पंजाब में जिन 22 सीटों पर आप चुनाव लड़ रही है, उनमें से 13 सीटों पर उसकी सीधी लड़ाई कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी भी चुनाव लड़ रही है। 2019 में, भाजपा ने पंजाब में दो सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर जीतीं। इस बार बीजेपी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

आप के कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल
प्रशांत किशोर ने इस बात को स्वीकार किया कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ेगा लेकिन उन्होंने कहा कि वह दिल्ली और पंजाब से परे मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, “अगर किसी पार्टी का कोई नेता सामने आता है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ेगा। आप तेलंगाना में बैठे हैं। मान लीजिए अगर केजरीवाल यहां तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रचार करने आते हैं तो क्या आपको लगता है कि इससे मतदान को लेकर जनता की भावनाएं बदल जाएंगी? मुझे ऐसा नहीं लगता है। यह बदलाव सिर्फ दिल्ली और पंजाब में दिखाई देगा।”

आपको बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा, जबकि पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी: PK
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी जीत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्व और दक्षिण में सीटें मिल रही हैं। उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में भगवा पार्टी की सीटें बढ़ेंगी। चुनावी रणनीतिकार ने यह भी कहा कि उन्हें उत्तर और पश्चिम में भाजपा की सीटों में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा की मौजूदा संख्या करीब 300 बरकरार रहने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!