दहेज़ में पांच लाख नगदी और दो लाख का सामान मिलने पर भी पत्नी की हत्या

बलरामपुर रामानुजगंज.

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। विवाहिता के मायके के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जब विवाहिता के मायके वाले आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार, पूजा यादव की शादी चेरा गांव में रहने वाले आशीष यादव के साथ 2 मई 2023 को हुई थी। शादी में मायके वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये नगद और दो लाख का सामान दिया था। इसके बाद भी पति दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित करता था। तंग आकर मायके वालों ने 55 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से आशीष के मोबाइल पर 7 फरवरी भेज दिए। इसके बाद भी लालच कम नहीं हुआ और वह रुपये मांगता रहा। मायके वालों ने आरोप लगाया कि 14 मई क रात 11:30 बजे के करीब मायके वालों ने पति आशीष यादव ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव और नितेश यादव ने पूजा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई मौत होने के बाद शव को कुएं में डाल दिया। मायके वालों को जब खबर हुई तो वे झारखंड ग्राम लवालीकला सुबह 8 बजे के करीब पहुंचे।
दोपहर 1 बजे के करीब शव को कुएं से निकाला गया। डिंडो चौकी में पूरा मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से विवाहिता का पति और ससुर फरार है। वहीं, ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी कि लड़की रात में 12 बजे लड़के के साथ भाग गई। इसके बाद सुबह सात बजे के करीब मायके वालों ने अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर में भेजा। इसके बाद महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वह कुएं की तरफ गए तो कुएं में लड़की के फेंके जाने का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे के करीब मारपीट कर सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे काफी खून निकाला और पूजा की मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने शव को कुएं में फेंक दिया। वहीं, घटना को छुपाने के लिए पूरे घर में इत्र का स्प्रे कर दिया गया था। डिंडो चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नजर आ रहा है, जो जांच में स्पष्ट होगा। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो करें ये उपाय, करियर में नहीं होगी दिक्कत!

    आज के समय में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है. अगर आप भी परेशान हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता है.…

    एसबीआई में डिप्टी मैनेजर के पद के लिए आवेदन का अंतिम मौका, विंडो बंद होने से पहले करें पंजीकरण

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1,511 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वे…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!