सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने जामनेर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या की

जलगांव
 पिछली पीढ़ी के दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था।

कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से गले में गोली मार ली। उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं।

जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है। उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

शिंदे ने आईएएनएस को बताया, “प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं।”

कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि एसआरपीएफ के भी स्वतंत्र जांच करने की संभावना है क्योंकि जवान वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!