मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव: पीसीसी चीफ ने दिए संकेत, पटवारी ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा, कहा- चुनाव में भाजपा के दावों की निकली हवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 29लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।  रेप, मर्डर, के मामले सामने आ रहे हैं। पटवारी ने कहा- भोपाल के स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। उसका संचालक बीजेपी से जुड़ा है। इसलिए बुलडोजर की बात नहीं की जा रही, और कोई होता तो अब तक उसका घर टूट चुका होता।

उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले विधानसभा मे बड़ी हार के बाद पूरी कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा। नतीजे डबल डिजिट में सीटें आ जाएं तो आश्चर्य मत करना। अब हमारा काम संगठन को मजबूत करना है। हमारी क्या कमियां हैं उनमें सुधार करेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन में बड़े बदलाव के भी संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि हम 3-4 बार चुनाव हारे, हर चीज के लिए भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हम में भी कमियां हैं, आने वाले 3-4 साल उन्हें ठीक करेंगे। पटवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत कर आइडियोलॉजी पर काम करेंगे। 

भाजपा के दावों की निकली हवा 

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव आते-आते भाजपा का 29 पार का नारा गायब हो गया। इसी तरह भाजपा ने हर पोलिंग पर 375 मत बढ़ाने की जो बात की थी। मतदान के पहले चरण में ही 35 फीसदी बूथों पर इसकी हवा निकल गई। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम उम्मीद से विपरीत आए। उसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।  

जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव को 5 महीने में 5 पत्र लिखे। उनसे पूछा कि आपके पास क्या क्राइम रोकने की कोई योजना है। आप गृहमंत्री का पद छोड़ दो, आपसे जिम्मेदारी नहीं संभल रही। जहां से मुख्यमंत्री आते हैं वहां छोटी-बड़ी 13 घटनाएं हो चुकी हैं। शहडोल में माफिया लगातार हमारे जांबाज अधिकारी कर्मचारियों की हत्या कर रहे है । लेकिन, सरकार चुप है। व्योहारी में वन विभाग की टीम पर पेट्रोल बम फेंक दिया गया। अभी मैं और विक्रांत भूरिया एक रेप पीड़ित बच्ची के घर गए थे। हम न बच्ची से मिले न माँ से मिले फिर भी मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया।

प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं- पटवारी 

जीतू पटवारी ने कहा कि झूठ और मोदी जी एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री हमारे भी पीएम हैं मोदी जी ने कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर कहा था कि कांग्रेस आपका मंगल सूत्र छीन लेगी, इसकी दुनिया मे आलोचना हुई। फिर उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। देश के प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा झूठ बोला। प्रधानमंत्री सिर्फ नफरत और घृणा पर चुनाव चाहते हैं। उन्होंने 10 साल के कामों के बजाय कांग्रेस के न्याय पत्र पर चुनाव में चर्चा की। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!