PM मोदी के भाषणों को नफरती बताने वाली कांग्रेस और वाम दलों की शिकायतों को भाजपा ने सिरे से खारिज किया

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को नफरती बताने वाली कांग्रेस और वाम दलों की शिकायतों को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग को दिए अपने जवाब में न सिर्फ पीएम मोदी के सभी भाषणों का बचाव किया बल्कि, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर कार्रवाई का आग्रह भी किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की सोच वाला घोषणपत्र जारी करके देश को बांटने का प्रयास किया। राम मंदिर उद्घाटन में न आकर पार्टी ने पाप किया है। नड्डा ने कांग्रेस पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया और मांग की चुनाव आयोग को उन पर ऐक्शन लेना चाहिए।

चुनाव आयोग के समक्ष सोमवार को भेजे अपने जवाब में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के भाषणों को उचित करार दिया। दावा किया कि पीएम मोदी ने जो भी कहा वो सही था। प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की मुहर है। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की तरह देश को बांटने की कोशिश की है। नड्डा ने कहा कि जिस तरह मुस्लिम लीग ने भारत के विभाजन के बीज बोए, उसी तरह कांग्रेस आर्थिक और भाषाई मतभेदों का हवाला देते हुए देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को विभाजित करने का प्रयास कर रही है।

राम मंदिर उद्घाटन में न आकर कांग्रेस ने पाप किया
नड्डा ने यह भी कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से दूर रहकर पार्टी ने पाप किया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, नड्डा ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देने वाली और देश के प्रधानमंत्री का विरोध करने वाली कांग्रेस ने देश के मूलभूत धर्म और इसकी प्राचीन संस्कृति का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसमें कांग्रेस के साथ उसके सहयोगी भी शामिल हो गए हैं।

पीएम मोदी के भाषण बिल्कुल सही
नड्डा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के सभी भाषण तथ्यों पर आधारित थे और लोकतंत्र में मतदाताओं का यह अधिकार है कि वे न केवल विपक्ष का पक्ष सुनें बल्कि उनके उद्देश्यों को भी समझें।

बता दें कि नड्डा का चुनाव आयोग को भेजा यह जवाब उस नोटिस के उत्तर में आया है। जिसमें कांग्रेस और वाम दलों की शिकायत के बाद आयोग ने पार्टी को नोटिस जारी किया था। विपक्षी दलों ने अपनी शिकायतों में भाजपा के स्टार प्रचारक और पीएम मोदी पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया था।  कांग्रेस की ओर से की गई ये शिकायतें मुख्य रूप से 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा की थी। जिसमें चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर उद्घाटन में कांग्रेस के आने पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!