26 कारों का बेड़ा, 8 KG सोना, 14 करोड़ कैश और 72 घंटे… नांदेड़ में आयकर विभाग का छापा, 170 करोड़ की संपत्ति जब्त

महाराष्ट्र के नांदेड में आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। 72 घंटे तक चली छापेमारी में 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश सहित कुल 170 करोड़ की संपत्ति मिली है, जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है। अधिकारियों को कैश गिनने में करीब 14 घंटे लग गए। वहीं इस कार्रवाई से फाइनेंस कारोबारियों में खलबली मच गई है।टीम ने 10 मई शुक्रवार को नांदेड़ में भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर रेड मारी। करीब 100 अफसरों की टीम 26 वाहनों से नांदेड़ पहुंची थी।टीम ने अली भाई टॉवर में भंडारी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय, कोठारी कॉम्प्लेक्स में कार्यालय, कोकाटे कॉम्प्लेक्स में तीन कार्यालयों और आदिनाथ अर्बन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा. इसके अलावा पारसनगर, महावीर सोसायटी, फरांदे नगर और काबरा नगर स्थित आवासों पर भी छापा मारा।
नांदेड में आयकर अधिकारियों ने एक साथ की. नांदेड़ जिले में आयकर विभाग ने पहली बार इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन तक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की गई। लगातार 72 घंटे तक चली कार्रवाई में आयकर विभाग को 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली है। विभाग को 8 किलो सोना और 14 करोड़ रुपये कैश मिले. फिलहाल आयकर टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

भंडारी फैमिली का बड़ा प्राइवेट फाइनेंस बिजनेस

दरअसल भंडारी फैमिली के विनय भंडारी, संजय भंडारी, आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का नांदेड़ में बड़ा प्राइवेट फाइनेंस बिजनेस है। यहां आयकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इसी के चलते छह जिलों पुणे, नासिक, नागपुर, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ के आयकर विभाग के सैकड़ों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!