विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज का हिस्सा बनीं अनन्या पांडे, किरदार से भी उठा पर्दा

मुंबई

सैम बहादुर की सफलता के बाद से ही प्रशंसक विक्की कौशल की आने वाली फिल्म बैड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।इस फिल्म में विक्की की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। पंजाबी गायक एमी विर्क भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।ताजा खबर यह है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे भी बैड न्यूज की स्टार कास्ट से जुड़ गई है।

इसके साथ उनके किरदार से भी पर्दा उठ चुका है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म बैड न्यूज में अनन्या मेहमान भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है।अनन्या फिल्म में एक लोकप्रिय फिल्म स्टार की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनका किरदार फिल्म की कहानी में नया मोड़ लाएगा।बैड न्यूज 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म के निर्देशन के कमान आनंद तिवारी ने संभाली है तो वहीं करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।

अनन्या को आखिरी बार खो गए हम कहां में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई।इन दिनों अनन्या अपनी आगामी फिल्म कंट्रोल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।इसके अलावा अनन्या, अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ फिल्म शंकरा में नजर आएंगी।फिल्म की कहानी चेट्टूर शंकरन नायर के परपोते रघु पलाट और पत्नी पुष्पा पलाट द्वारा लिखी गई किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!