MP की बेटियों ने किया कमाल, जबलपुर में साक्षी तिवारी में हासिल किए 98.5 प्रतिशत, भोपाल में 12वीं की इशिका ने किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज सोमवार (13 मई) को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। CBSE 10वीं  में 93.60% के उत्तीर्ण प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल जबलपुर और भोपाल के बच्चों ने झंडे गाड़े हैं। 

CBSE ने आज सोमवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CBSE 10वीं में 93.60% के उत्तीर्ण प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल भी जबलपुर की बेटियों ने CBSE की परीक्षा में झंडे गाड़े हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली साक्षी तिवारी ने इस परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 जेएके आरआरसी में 12वीं की नेहा मारुप्रोलु ने 97.2% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

UPSC करना चाहती हैं साक्षी 

12वीं कक्षा की साक्षी तिवारी ने इस परीक्षा में Humanits में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके पिता संजय तिवारी आर्मी में नायब सूबेदार हैं। साक्षी ने अपनी सफलता के लिए भगवान, माता-पिता और अपने गुरुजनों का धन्यवाद किया है। साक्षी का कहना है कि बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी की बदौलत उन्होंने यह अंक हासिल किए हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई में स्थिरता जरुरी है। वह सिविल सेवा कर IAS बनना चाहती हैं।

नेहा मारुप्रोलु ने हासिल किए 97.2% प्रतिशत अंक 

पब्लिक स्कूल नंबर 2 जेएके आरआरसी में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की नेहा मारुप्रोलु ने 97.2% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नेहा ने बताया कि उन्होंने NEET का एग्जाम भी दिया है। उन्हें भरोसा है कि इसमें भी उन्हें अच्छे नंबर मिलेंगे। नेहा डॉक्टर बन कर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता आर्मी में हैं और वर्तमान में श्रीनगर में पदस्थ हैं। 

 इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा का परिणाम रहा 100 प्रतिशत रहा है। इस साल 22 लाख 38 हजार 827 बच्चों ने दसवीं का एग्जाम दिया था। भोपाल की इशिका घारगे ने MP में टॉप किया है।इशिका घारगे ने इस परीक्षा में 97.4%  हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर 97.2% के साथ आदित्य सहाय रहे। वहीं दसवीं में 93.6% स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल दसवीं का परसेंटेज पिछली बार के मुकाबले 0.48 परसेंट बढ़ा है। सीबीएसई 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 94.75 रहा। वहीं 92.71 प्रतिशत बच्चे इस परीक्षा में पास हुए हैं।

10 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चली और आज सोमवार 13 मई को परिणामों की घोषणा हो गई। CBSE 10th में 93.60% के उत्तीर्ण प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं CBSE 10th की परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में  0.48 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

पिछले वर्ष 2023 में CBSE 10th का रिजल्ट 93.12% था, इस साल प्रतिशत में  0.48 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 10th का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत आया है। 

वहीं इस साल स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई है। 2023 में, 24,480 स्कूल और 7,241 परीक्षा केंद्र थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 25,724 स्कूल और 7,603 परीक्षा केंद्र हो गया।

सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 91.52% और लड़कों में 85.12% है।

शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को और कक्षा 12 की 2 अप्रैल को समाप्त हुईं। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!