19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हुआ। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान हुआ। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं।
ममता का पीएम मोदी पर वार
उत्तर 24 परगना के बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे क्योंकि वे(मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे(मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो क्या किया जाता है? तब उनके खिलाफ वोट करके, उन्हें वोट की चोट दी जाती है। ऐसे गही विचार वाले लोग ने देश बेच दिया, जाति बेच दी और मानवता बेच दी है।”
दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 | 40.26 | 55.49 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 | 34.44 | 45.23 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 | 23.57 | 29.93 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 | 43.80 | 56.42 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 | 48.52 | 59.63 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 | 30.85 | 42.35 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 | 39.30 | 52.91 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 | 40.38 | 52.34 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 | 39.68 | 48.41 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 | 51.87 | 66.05 |
देश में लोकसभा चुनावके चौथे चरण में दोपहर तीन बजे तक 52.60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो आप के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे। किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल दो तारीख को फिर जेल जाएंगे।’
बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी का कहना है, ‘टीएमसी के गुंडे, कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें तितर-बितर करने का अनुरोध किया है लेकिन वे फिर से वापस आ जाते हैं। टीएमसी मतदान प्रतिशत कम करना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि ज्यादातर लोग टीएमसी के खिलाफ मतदान कर रहे हैं, इसलिए वे मतदान प्रक्रिया में बाधा डालना चाहते हैं। हम उन्हें किसी भी बूथ पर कब्जा नहीं करने देंगे, न ही मैं बहरामपुर में टीएमसी को जीतने दूंगा।’
दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 | 40.26 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 | 34.44 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 | 23.57 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 | 43.80 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 | 48.52 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 | 30.85 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 | 39.30 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 | 40.38 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 | 39.68 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 | 51.87 |
हैदराबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हर चुनाव वैसा नहीं हो सकता जैसे पांच साल पहले था। इस बार चुनौतियां अलग हैं, मुद्दे अलग हैं। यह हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक संसदीय चुनाव है। लोगों को पता है कि वे देश के लिए क्या चाहते हैं। चुनावों को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए। वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।’









