MP में BJP का तूफानी प्रचार: PM मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व ने भरा दम, CM मोहन रहे स्टार, सभी लोकसभा सीटों पर की ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार शनिवार शाम को थम गया। इन चार चरणों के दौरान बीजेपी नेताओं ने ताबड़तोड़ जनसभा और रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व समेत प्रदेश के मुखिया ने दिन रात एक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व
2024 के चुनावी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जनसभा और 2 रोड शो किए। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 7 जनसभा और दो बैठकें की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 जनसभा और एक रोड शो भी किए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 जनसभाएं, स्मृति ईरानी ने एक जनसभा और एक रोड शो, अनुराग ठाकुर ने एक जनसभा, एक कार्यकर्ता सम्मलेन और एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया हैं।
सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से लगातार प्रवास पर रहे। सीएम प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 185 विधानसभाओं को कवर किया। डॉ यादव ने 142 जनसभा और 55 रथ सभा, कुल 197 जनसभाएं की। वहीं 56 से अधिक रोड शो भी किया। वे 22 प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए। उन्होंने 13 अलग-अलग जिलों में रात्रि विश्राम भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
वीडी शर्मा और शिवराज सिंह
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 72 जनसभा, 18 रोड शो, 16 रथ सभाएं और 65 सम्मेलन, बैठक और संवाद किया है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ताबड़तोड़ प्रचार किया। शिवराज ने 21 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया। उन्होंने 66 जनसभाएं और 16 रोड शो किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!