व्यस्त सिग्नलों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे टॉइलेट्स

मुंबई,मुंबई के व्यस्त ट्रैफिक सिग्नलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष टॉइलेट रखे जाएंगे। यह इंतजाम मुंबई के 20 व्यस्त सिग्नलों पर होगा। ट्रायल के तौर पर इस तरह का टॉइलेट रखा जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन-चार महीनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

मुंबई की सड़कों पर सफर के दौरान महिलाओं को अक्सर टॉइलेट की कमी से रू-ब-रू होना पड़ता है। इसी के लिए सभी सुविधाओं से युक्त एक बस खड़ी की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए टॉइलेट के अलावा चेंजिंग रूम, पीने का पानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और शिशु को स्तनपान की व्यवस्था भी होगी। बीएमसी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी का कहना है कि महिलाओं की सुविधा के लिए मुंबई के सबसे व्यस्त ट्रैफिक सिग्नलों पर टॉइलेट की व्यवस्था की जाएगी। टॉइलेट के साथ अन्य सुविधाएं भी उन्हें मुहैया कराई जाएंगी।

टॉइलेट्स की काफी कमी
मुंबई में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़ी संख्या में टॉइलेट्स की जरूरत है। मुंबई की जनसंख्या को देखते हुए यहां काफी कम टॉइलेट्स हैं। इनकी कमी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा महसूस होती है। बीएमसी द्वारा पे ऐंड यूज की पॉलिसी रद्द किए जाने के बाद से कमर्शल इलाकों में टॉइलेट नहीं बन रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जगह की कमी के चलते बीएमसी टॉइलेट उपलब्ध कराने के लिए नए-नए विकल्प अपना रही है। इसी के साथ पुरानी बसों को भी टॉइलेट में बदलने की तैयारी की जा रही है।

रैंकिंग पर फोकस
स्वच्छ भारत रैंकिंग में पिछड़ने वाली बीएमसी इस बार ऊपरी स्थान हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। नए टॉइलेट्स के साथ-साथ कचरा वर्गीकरण पर भी फोकस इसी का हिस्सा है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर ब्रैंडिंग करके भी मुंबई की छवि को चमकाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!