दिल्ली शराब घोटाला में ED की 7वीं चार्जशीट में केजरीवाल का नाम नहीं, के कविता को बनाया आरोपी, जानें क्या है आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाले मामले में सातवीं चार्जशीट दाखिल की. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है. वहीं, बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी के कविता को आरोपी बनाया गया. इसके अलावा चार लोगों चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. स्पेशल जज कावेरी बावेजा इस चार्जशीट पर पर 13 मई को विचार करेंगी.

ED ने के कविता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून की धारा 45 और 44(1) के तहत आरोपी बनाया है. कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद निकलते हुए ED के वकील नवीन कुमार मट्ठा ने कहा कि आज के कविता और एक कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी के अधिकारी एक संदूक में चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंचे थे. वहीं, वकीलों ने अरविंद केजरीवाल के मामले पर कोई जवाब नहीं दिया.

ED के मुताबिक, इस मामले में साउथ ग्रुप ने सौ करोड़ रुपये की रिश्वत दी, जिसमें से 45 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी के 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया गया. ईडी के मुताबिक, कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थी. ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो समन भेजा था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुई थी. जिसके बाद ईडी छापेमारी ने कर उन्हें गिरफ्तार किया था.

ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी के मुताबिक, इंडो स्पिरिट्स के जरिए 33 फीसदी लाभ के कविता को पहुंचता था. वहीं, सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के कविता भी साजिश में शामिल थी. सीबीआई ने इस मामले में 17 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज किया था. वहीं, ईडी ने 22 अगस्त को केस दर्ज किया था. इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!