शरद पवार ने भले ही खुलेतौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके सहयोगी ही उन्हें जवाब दे रहे, भड़के उद्धव

नई दिल्ली
छोटी पार्टियों के कांग्रेस में विलय को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। शरद पवार ने भले ही खुलेतौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके सहयोगी ही उन्हें जवाब दे रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘‘छोटी’’ नहीं है जबकि उनके सहयोगी एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि किसी अन्य दल में विलय करने का सवाल ही नहीं है।

दरअसल एक इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा है कि अगले कुछ वर्षों में, कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ अधिक निकटता से जुड़ेंगे या उसके साथ विलय के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। राउत ने कहा कि पवार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने दल के बारे में बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिन में, पवार की टिप्पणी को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि वह पहले से ही कांग्रेस जैसा सोच रखने वाले हो गए हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इससे पता चलता है कि खुद पवार के लिए अपनी पार्टी को संभाल पाना कितना मुश्किल है।

पुणे जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे और फडणवीस ऐसे बोल रहे हैं जैसे उन्होंने ‘भांग’ खा रखी हो। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस में विलय हो सकता है। कृपया मुझे बताएं, क्या शिवसेना एक छोटी पार्टी है?’’ इस बीच, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि वह भविष्य में सबसे पुरानी पार्टी के साथ क्षेत्रीय दलों के संभावित विलय या करीबी जुड़ाव पर राकांपा (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार की टिप्पणियों से सहमत हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!