शेयर खरीदने-बेचने वालों के लिए बड़ी खबर, शनिवार 18 मई को भी खुलेगा शेयर बाजार!

मुंबई
 भारतीय शेयर बाजार इस महीने 18 मई (शनिवार) को भी खुलेगा। छुट्टी के दिन बाजार खोलने की वजह डिजास्टर रिकवरी वेबसाइट को टेस्ट करना है। जिससे आपदा जैसे साइबर अटैक या मुख्य वेबसाइट में अन्य कोई समस्या आने पर ट्रेडिंग को इस प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा सके।

एनएसई द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि इस दिन इक्विटी के साथ-साथ डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कारोबार होगा। इसमें मुख्यतः दो सेशन होंगे। पहला सेशन सुबह 9:15 बजे से लेकर 10 बजे तक का होगा। वहीं, दूसरा सेशन सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:40 बजे तक चलेगा।

इस कारोबारी सत्र के दौरान सभी शेयर का अधिकतम प्राइस बैंड 5 प्रतिशत होगा। अगर किसी सिक्योरिटी का प्राइस बैंड इससे कम है तो वह यथावत जारी रहेगी।

बता दें कि एक्सचेंजों की ओर से बताया गया कि स्पेशल ट्रेडिंग सेशन सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है। इसके लिए सेबी से सभी जरूरी अनुमति ले ली गई है।

इस साल यह तीसरा स्पेशल ट्रेडिंग सेशन है। इससे पहले 2 मार्च को एनएसई और बीएसई ने डिजास्टर रिकवरी ट्रेडिंग सेशन रखा था। इस दिन भी दो सत्र थे।

वहीं, जनवरी में 20 तारीख शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया था। लेकिन, 22 जनवरी (सोमवार) को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कारण बाजार बंद रहने की वजह से इसे फुल ट्रेडिंग सेशन में परिवर्तित कर दिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!