एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ असम के कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचीं

कामाख्या

हाल ही में प्रवर्तन निदेशायल यानी ED ने 6,600 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले की जांच के तहत राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ असम पहुंची और कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। साथ ही वहां एक खास पूजा भी की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। एक्ट्रेस शिल्पा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं।

एक तस्वीर में शिल्पा शेट्टी मंदिर के रीति-रिवाजों के हिसाब से खास पूजा करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर मंदिर के अधिकारियों के साथ भी क्लिक करके पोस्ट की है। हालांकि इन सबमें उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा नजर नहीं आए। वह उस केस के बाद से कम ही स्पॉट हो रहे हैं।

राज कुंद्रा की जब्त हुई थी संपत्ति
ईडी ने पिछले महीने अप्रैल, 2024 में उनकी संपत्ति जब्त की थी। इसमें एक जुहू में स्थित शिल्पा शेट्टी के नाम पर बना अपार्टमेंट शामिल था। वहीं, ईडी ने दावा किया था कि जब्त की गई दूसरी संपत्ति में पुणे का एक बंगला है, जिसके इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर हैं। साथ ही उन्हें शक है कि इस घोटाले में हुई कमाई का मुनाफा राज कुंद्रा के हिस्से गया है। वह हुई कमाई के लाभार्थी हैं।

शिल्पा शेट्टी कामाख्या मंदिर पहुंची हैं
इस पूरे मामले की जानकारी ED ने सोशल मीडिया पर दी थी। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा था कि रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई है। PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत शिल्पा शेट्टी के पति की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है। ऐसे में लोग ये कह रहे है कि इस मामले से पति को बचाने के लिए एक्ट्रेस मां के साथ कामाख्या माता के मंदिर पहुंची हैं। और सलामती की दुआ कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!