रोज अदाणी-अंबानी की बात करते हैं राहुल गांधी’, पीएम मोदी ने किया हमला तो बचाव में आईं बहन प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है। रायबरेली में एक रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए लेकिन किसानों का एक रुपए माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें। बता दें कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक रैली कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। पीएम मोदी ने पूछा कि राहुल अब अंबानी और अदाणी का नाम क्यों नहीं लेते हैं। उन्हें उद्योगपतियों से कितना पैसा मिला है। पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। यूपी के रायबरेली में एक रोड शो के दौरान प्रियंका ने पीएम पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी हर दिन अदाणी की बात करते हैं, वे रोज अदाणी की सच्चाई आपके सामने रखते हैं, उसका खुलासा करते हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले एक रैली के दौरान पीएम ने उद्योगपति अदाणी और अडानी का जिक्र किया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तबसे उन्होंने एक नई माला जपनी शुरू कर दी। पांच उद्योगपतियों की बातें करते थे। अब धीरे-धीरे कहने लगे अंबानी-अदाणी. लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है, तब से इन्होंने अंबानी-अदाणी को गाली देना बंद कर दिया।

कांग्रेस के शहजादे से पूछता हूं कि उन्होंने अदाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के कितने बोरे भरकर गए हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना धन प्राप्त हुआ है? क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं? जरूर दाल में कुछ काला है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!