जो काम बीजेपी अमेठी में करना चाहती थी, अब वही दांव कांग्रेस वारणसी में खेल सकती है : राजनीतिक विश्लेषक

नई दिल्ली:लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के बाद अब कांग्रेस की ओर से नया दांव खेले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जो काम बीजेपी अमेठी में करना चाहती थी, अब वही दांव कांग्रेस वारणसी में खेल सकती है। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस वाराणसी से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो वाराणसी सबसे दिलचस्प मुकाबला होगा।

दरअसल, इसकी शुरुआत कुछ पत्रकारों ने यूट्यूब इंन्फ्लुएंसर के चैनलों पर विश्लेषण के दौरान कही है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग और राजनीतिक विशलेषक अभय दुबे शामिल है। 4PM यूट्यूब चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार राशिद ने इसी चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि जो दांव बीजेपी अमेठी में खेलना चाहती थीं, अब वह दांव कांग्रेस बनारस या वाराणसी में खेल सकती है।

दरअसल अमेठी में स्मृति ईरानी को तीसरी बार उतार कर राहुल गांधी को वहीं उलझाने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस ने सियासी सूझबूझ के साथ एनवक्त पर निर्णय बदला और राहुल गांधी को रायबरेली से मैदान में उतार दिया। इसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि अभी पार्टी और भी चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। इन बयानों के जरिये ही यह माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को वाराणसी उतारने की तैयारी कर रही है।

अब वाराणसी की सियासी गणित पर चर्चा करते हैं। वाराणसी में जातिगत समीकरण यह है कि यहां करीब 8 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें भी 3 लाख ब्राह्मण व 3 लाख मुस्लिम वोटर्स हैं। बाकी कुर्मी व अन्य जातियों के वोट है। 2014 में जब अरविंद केजरीवाल यहां से पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़े थे, वहां उन्हें ढाई लाख के करीब वोट मिले थे। अब यदि कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी मैदान में आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!