लोकसभा के तीसरे फेस का मतदान खत्म, चौथे चरण का प्रचार तेज, CM मोहन समेत बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज भरेंगे हुंकार,जानें आज के कार्यक्रम..

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया हैं। वहीं चौथे फेस के लिए लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम, बीजेपी नेता समेत कांग्रेस के दिग्गज आज अलग अलग लोकसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। ये सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास लोकसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो कर जनता से आशीर्वाद लेंगे। सीएम सुबह 9.30 बजे मंदसौर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। 10.05 बजे मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के गरोठ विधानसभा के भानपुरा में जनसभा, 11.20 बजे सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम दोपहर 12.30 बजे रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा के अंबापाडा में पं. श्री कमल किशोर जी नागर की कथा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.45 बजे थांदला विधानसभा में रोड शो करेंगे। दोपहर 2.45 बजे उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के महिदपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे उज्जैन में युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.20 बजे देवास लोकसभा क्षेत्र के सोनकच्छ विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम 6.30 बजे सीहोर जिले के आष्टा में रोड शो में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह का तूफानी दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मालवा निमाड़ की 6 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के बाद शिवराज सिंह प्रतिदिन जनसभाएं करेंगे। एक दिन में 6 से 8 सभाएं और रोड शो करेंगे। वे 8 से 11 मई तक 6 लोकसभाओं में 22 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन मे गजेंद्र सिंह पटेल, देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी, उज्जैन में अनिल फिरोजिया, रतलाम में अनिता नागर और मंदसौर में सुधीर गुप्ता के समर्थन में सभाएं करेंगे।

BJP राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर का एमपी प्रवास
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के एमपी दौरे का दूसरा दिन है। वे आज उज्जैन, रतलाम, इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। अलका गुर्जर सुबह 8 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगी। दोपहर 12 बजे रतलाम लोकसभा के सैलाना में महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं शाम 7 बजे इंदौर में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के MP दौरे का दूसरा दिन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चरण जीत सिंह सपरा के एमपी दौरे का दूसरा दिन है। वे आज दोपहर 3 बजे रतलाम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 6.30 बजे उज्जैन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 9 मई को दोपहर 12 बजे उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे उज्जैन से इंदौर और फिर मुंबई के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी नेताओं के दौरे
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज खंडवा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे नेपानगर के अनुव्रत भवन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे बुरहानपुर के होटल उत्सव में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे खण्डवा के गौरीकुंज सभागृह में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।
  • लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आज नीमच, मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
  • मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज इंदौर प्रवास पर रहेंगे।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!