दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंजॉय कर रहे बेबीमून

मुंबई

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में हैं। वो प्रेग्नेंट हैं। सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। जैसे-जैसे महीना बीत रहा है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं। इस साल तो उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट ‘मेट गाला’ भी स्किप कर दिया। फिलहाल वो इस समय बेबीमून इंजॉय कर रही हैं। अनजान जगह पर वेकेशन मना रही हैं। लेकिन इसी बीच दीपिका की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप साफ दिखा है। आपने देखा?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस तस्वीर में किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। दीपिका आगे हैं। उन्होंने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। दीपिका के पीछे सफेद कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

मेट गाला से नदारद दीपिका
प्रेग्नेंसी के कारण ही दीपिका इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने साल 2017 में इस फैशन इवेंट में डेब्यू किया था। फिर 2018 और 2019 में भी नजर आई थीं। दीपिका की तरह ही इस साल प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में शिरकत नहीं कर रही हैं। हालांकि, आलिया भट्ट ने साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।

मेट गाला ना जा पाने की एक वजह वर्क कमिटमेंट भी है। दीपिका इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रही हैं। उनकी सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं। इसके अलावा दीपिका को प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी देखा जाएगा, जो 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!