IPL 2024: Rohit Sharma को रोता देख फैंस हैरान, सामने आया ड्रेसिंग रूम का वीडियो

IPL 2024, Rohit Sharma: रोहित शर्मा का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो कब का है यह क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो में दिख रहे नजारे ने सभी को हैरत में डाल दिया.

IPL 2024, Rohit Sharma: रोहित शर्मा अपनी टीम और फैंस के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए पहचाने जाते हैं. वो अपनी तूफानी बैटिंग से सभी सभी का दिल जीतते हैं और उनके चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन इस दिग्गज का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को निराश कर दिया. फैंस इस वीडियो को देखकर दुखी हो गए. क्योंकि उनका चहेता खिलाड़ी काफी ज्यादा परेशान और रोता दिखा है. रोहित शर्मा का यह वीडियो ड्रेसिंग रूम का बताया जा रहा है, जिसमें वो हताश-निराश और परेशान हैं. हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

दरअसल, इस वीडियो को सुहाना नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है. वायरल हुए वीडियो में रोहित शर्मा रोते दिखे. कहा जा रहा है कि यह वीडियो 6 मई का है, जब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं. इस मैच में रोहित महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. पिछले 6 मैचों से उनका यही हाल था, खराब फॉर्म के चलते वो निराश हैं. रोहित को इस हाल में देखकर उनके फैंस चौंक गए.

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

  • पहला मैच- 43 रन
  • दूसरा मैच- 26 रन
  • तीसरा मैच- शून्य
  • चौथा मैच- 49 रन
  • पांचवा मैच- 38 रन
  • छठवां मैच- 105* रन
  • सातवां मैच-  36 रन
  • आठवां मैच- 6 रन
  • नौवां मैच- 8 रन
  • दसवां मैच- 4 रन
  • ग्यारहवां मैच- 11 रन
  • बारहवां मैच- 4 रन

पिछले 6 मैचों में आंकड़े निराश करने वाले हैं

रोहित शर्मा ने इस सीजन में बढ़िया ओपनिंग की थी. शुरुआती मैचों में उनका जलवा दिखा था, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनका प्रदर्शन खराब होता गया. पहले 6 मैचों में 257 रन बनाने वाले रोहित आखिर के 6 मुकाबलों में महज 72 रन बनाए. जब हैदराबाद के खिलाफ वो 4 रन पर आउट हुए तो काफी निराश होकर मैदान से बाहर गए. इस सीजन के 12 मैचों में रोहित अब तक 330 रन बना चुके हैं.

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा ने आईपीएल के 255 मैचों की 250 पारियों में 29.6 की औसत से 6541 रन बनाए हैं. उन्होंने इस लीग में 2 शतक और 42 फिफ्ट जमाईं. रोहित ने मुंबई को 5 खिताब दिलाए हैं. वे इस लीग में 276 छक्के और 588 चौके लगा चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!