सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

मुंबई

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार, 7 मई को बताया कि उन्‍होंने राजस्‍थान से 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मोहम्‍मद चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस पहले ही मामले में चार की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिसमें गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स शामिल हैं। इन चार में एक अनुज थापन ने पिछले दिनों पुलिस लॉकअप में ही आत्‍महत्‍या कर ली। क्राइम ब्रांच ने इस केस में मकोका लगाया है, जिसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि राजस्‍थान से गिरफ्तार मोहम्‍मद चौधरी की वारदात में बड़ी भूमिका थी। समझा जा रहा है कि इसी ने शूटर्स सागर पाल और विक्‍की गुप्‍ता को पैसे मुहैया करवाए थे और रेकी करने में भी मदद की थी। आरोपी का लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से सीधे संपर्क में था।

कोर्ट में होगी पेशी, रिमांड मांगेगी पुलिस
न्‍यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है कि यह 5वीं गिरफ्तारी मोहम्‍मद चौधरी के रूप में हुई है। वह राजस्‍थान का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को राजस्‍थान से मुंबई लाया जा रहा है, जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड की मांग करेगी।

अनुप थापन की मां ने हाई कोर्ट में दी अर्जी
इससे पहले फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पर नए आरोप भी लगे हैं। लॉकअप में खुदकुशी करने वाले अनुज थापन की मां ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें उन्‍होंने अपने बेटे की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। मां ने आरोप लगाया है‍ कि अनुज ने खुदकुशी नहीं की, बल्‍क‍ि उसकी हत्‍या की गई है।

पुलिस बोली- अनुज ने आत्‍महत्‍या की
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि अनुज थापन ने लॉकअप के टॉयलेट में चादर के टुकड़े से फांसी लगाई थी। इस घटना के फौरन बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर दिया।

अनमोल ब‍िश्‍नोई के ख‍िलाफ लुकआउट नोटिस
गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई और उसके भाई अनमोल बिश्‍नोई को आरोपी बनाया है। बीते महीने 14 अप्रैल को सुपरस्‍टार के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद अनमोल ने फेसबुक पर पोस्‍ट कर हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्‍नोई के ख‍िलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उसके सोशल मीडिया पोस्‍ट का IP एड्रेस पुर्तगाल का बताया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!