टी20 वर्ल्ड कप पर आतंकी हमले का खतरा,पाक को प्रो इस्लामिक स्टेट से मिली धमकी, IND vs PAK मैच 9 जून को

कराची

2 जून से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है। हमारे सहयोगी क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के सह-मेजबान वेस्टइंडीज को उत्तरी पाकिस्तान से आतंकी धमकी मिली है। हालांकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सिक्योरिटी व्यवस्था चाक-चौबंद बताई है। ‘प्रो-इस्लामिक स्टेट (IS) ने खेल आयोजनों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले अभियान शुरू किए हैं, जिसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान शाखा, आईएसखोरासन (IS-K) के वीडियो संदेश शामिल हैं, जिसमें कई देशों में हमलों पर प्रकाश डाला गया है और समर्थकों से युद्ध के मैदान में शामिल होने का आग्रह किया गया है। याद हो कि वेस्टइंडीज और अमेरिका 2 से 29 जून तक होने वाले टी-20 विश्व कप के सह-मेजबान हैं। सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने हालांकि सुरक्षा को लेकर सभी आशंकाओं को दूर कर दिया है।

ग्रेव्स ने क्रिकबज को बताया, ‘हम मेजबान देशों और शहरों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी है। हम सभी हितधारकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में सभी की सुरक्षा हमारी नंबर एक प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है।’

कैरेबियाई मीडिया में भी ऐसी ही खबरें सामने आई हैं। ‘डेली एक्सप्रेस’ ने त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोवले के हवाले से मैचों के लिए ऐसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की योजनाओं के बारे में बताया। क्रिकबज रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि ‘बारबाडोस के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आईसीसी आयोजन के लिए संभावित खतरों की निगरानी कर रहे हैं और “मीडिया समूह ‘नाशिर’ के माध्यम से प्रो-इस्लामिक स्टेट (दाएश) के माध्यम से विश्व कप के लिए संभावित खतरे की खुफिया जानकारी प्राप्त हुई है।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

श्रीनाथ, मेनन और मदनगोपाल होंगे मैच अधिकारीअंपायर नितिन मेनन और जयरमन मदनगोपाल के साथ आईसीसी मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ टी-20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 मैच अधिकारियों को लिस्ट में जगह दी है। इसमें 20 अंपायर नौ स्थलों पर 55 मैच में अंपायरिंग करेंगे, जिसमें आईसीसी के मशहूर अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, कुमार धर्मसेना, क्रिस गाफाने और पॉल रीफेल शामिल हैं। मदनगोपाल के अलावा सैम नोगाजस्की, अलाहुद्दीन पालेकर, राशिद रियाज और आसिफ याकूब भी अपना आईसीसी सीनियर मेंस टूर्नामेंट पदार्पण करेंगे। छह रैफरियों में श्रीनाथ के अलावा रंजन मदुगले, जेफ क्रो और एंड्रयू पायक्रोफ्ट भी शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!