कांग्रेस नेता की पिटाई, बदमाशों ने मां और भाई से भी की मारपीट, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

मुरैना। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान जारी है। मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में चुनाव के दौरान मारपीट और गोली चलने की घटना आम बात है। पंचायत चुनाव की बात हो या फिर विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव, हर बार विवाद के मामले सामने आए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां मुरैना में कांग्रेस नेता के.पी कंसाना के परिवार से मारपीट की गई है। बदमाशों ने उनके भाई और मां के साथ भी मारपीट की जिसमें के पी कंसाना और उनके भाई को चोट आई है। घटना के बाद के.पी कंसाना ने कृषि मंत्री पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

दरअसल के.पी कंसाना अपने परिवार के साथ वोट डालकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नायक पुरा गांव में कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और अभद्रता करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने के पी कंसाना और उनके भाई को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की। कंसाना के चेहरे पर चोट के निशान पड़ गए और खून भी निकलने लगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता और उनके परिवार को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

कांग्रेस नेता के.पी कंसाना ने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के इशारों पर मारपीट की गई है। बता दें कि के.पी कंसाना, ऐदल सिंह कंसाना के नाती हैं। एक ही परिवार में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!