छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, 7 केंद्रीय मंत्री और 4 पूर्व CM मैदान में

लोकसभा चुनाव के तीसरा चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 संसदीय क्षेत्रों के मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में गुजरात (25 सीट) और गोवा (2 सीट) समेत केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव (1-1 सीट) की सभी सीटों पर मतदान होगा. मतदान वाली अन्य सीटों में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटें पर मतदान हो रहा है।

तीसरे चरण में गृह मंत्री अमित शाह , स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं एमपी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान , पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई और कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की कीसमत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पीएम मोदी भी आज मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह गुजरात के अहमदाबाद में रानीप के निशान स्कूल में वोट डालने पहुंच चुके हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर पहुंचकर मतदान डाला।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत वोटिंग 7 बजे शुरू हो चुकी है। सुबह ही 11 राज्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में वोट डालने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके रिकॉर्ड नंबर में वोट करने की अपील की है।

तीसरे चरण में कुल 1352 कैंडिडेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में कुल 1352 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार 244 कैंडिडेट्स आपराधिक छवि के हैं। 392 कैंडिडेट्स के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है।

आजादी के बाद पहली बार बारामती के बुरुदमल में बना पोलिंग बूथ

आजादी के 75 साल बाद महाराष्ट्र के बारामती निर्वाचन क्षेत्र के बुरुदमल गांव में एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। बारामती लोकसभा सीट के बुरुदमल पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या सबसे कम है, यहां सिर्फ 41 मतदाता हैं।

इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

1. अमित शाह, गृह मंत्री (गांधीनगर सीट)
2. ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन मंत्री (गुना सीट)
3. मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य मंत्री (पोरबंदर सीट)
4. नारायण राणे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (रत्नागिरी सिंधु दुर्ग सीट)
5. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, (आगरा सीट)
6. श्रीपद यसो नाइक, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री, (उत्तर गोवा)
7. परषोत्तम रूपाला,केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, (राजकोट सीट)
8.  देवुसिंह चौहान, संचार राज्य मंत्री (खेडा सीट)
9. भगवंत खुबा, केंद्रीय राज्य मंत्री (बीदर सीट) 
10. प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री (धारवाड़ सीट)

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!