मप्र में अगले चार दिन हीट वेव का अलर्ट, 20 शहरों में आज हो सकती है बूंदाबांदी, अलर्ट जारी

भोपाल

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 9 मई तक हीट वेव, बारिश और बादल छाने का अलर्ट है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव चलेगी, जबकि पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे। सोमवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 20 शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।

इससे पहले प्रदेश के सात शहरों में दिन का तामान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। सतना में पारा 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कुल 27 शहर ऐसे रहे, जहां तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार प्रदेश में इतनी गर्मी पड़ी है।

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी किया जारी

मौसम विभाग ने बताया कि अभी ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी है। इन सबके चलते बादल भी छा रहे हैं। छह मई को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 मई को पश्चिमी मध्यप्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा भी चल सकती है। जबकि 8-9 मई को भी गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

इन शहरों में इतना रहा पारा

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में पारा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 40.9 डिग्री, भोपाल में 40.3 डिग्री, इंदौर में 38.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भीष्ण गर्मी का असर रहने का अनुमान जताया है। टीकमगढ़ में टेम्प्रेचर 42 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, रीवा में 42.2 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री, खजुराहो में 42.6 डिग्री, मलाजखंड में 42.8 डिग्री रहा। सिवनी, खरगोन, मंडला, दमोह, नौगांव और उमरिया में 41 डिग्री या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, गुना, रायसेन और सागर भी खूब तपे।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि छह मई को खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, मंडला, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर में बादल रहेंगे। 7 मई को उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चलेगी। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, रीवा में तेज हवा, हल्की बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा।

आठ मई को मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया में बादल रहेंगे। जबकि 9 मई को इंदौर, रतलाम, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर जिलों में गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!