MP चुनाव आयोग की PC: लोकसभा के तीसरे चरण में 19 जिलों में वोटिंग, 20 हजार 456 पोलिंग बूथ, 1 करोड़ 77 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि कल 7 मई को 9 लोकसभा की 19 जिलों में वोटिंग होगी। मतदान सामग्री वितरण का काम लगभग पूरा हो गया है। गर्मी को देखते हुए सामग्री वितरण केंद्र पर मिनी आईसीयू बनाया गया है।

एमपी में लोकसभा इलेक्शन को लेकर राजधानी भोपाल में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से चर्चा करते हुए अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 1 करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता है। जिसमें 85 साल प्लस के 88 हजार और 100 साल के ऊपर 1 हजार 804 वोटर्स है।

इन लोकसभा सीटों पर 20 हजार 456 पोलिंग बूथ पर कल वोटिंग होगी। 2 हजार 43 मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है। 75 मतदान केंद्र का संचालन दिव्यांग करेंगे। इनमें 5 हजार 744 मतदान केंद्र संवेदनशील है। 299 फ्लाइंग स्क्वायड टीम के साथ ही 36 SST तैनात रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 280 करोड़ की सामग्री जब्त की गई है। ग्वालियर चंबल में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकांश केंद्रों पर खासकर भिंड और मुरैना में कैमरों के जरिए वेबकास्टिग होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!