शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मतदान के दिन बीएसएफ के एसआई को धमकाया था

जोधपुर. शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पोलिंग पार्टी को धमकाने और अपमानजनक व्यवहार करने की घटना में उनके खिलाफ चामू थाने में पहले से एक मामला दर्ज है. अब रविवार को बीएसएफ के एसआई विकास कुमार ने भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है.

बाबूसिंह पर सैनिक को विद्रोह के लिए भड़काने और चुनाव परिणाम प्रभावित करने की धाराओं में चामू थाने में यह मामला दर्ज हुआ है. बाबूसिंह पर लगे आरोप साबित हो गए तो उन्हें 1 साल की जेल हो सकती है. ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया, कि चामू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैसलमेर में तैनात विकास कुमारने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

रिपोर्ट में बताया, 26 अप्रैल को उनकी ड्यूटी नाथडाऊ गांव के मतदान केंद्र पर लगी हुई थी. वहां कुछ मतदाता अपना फोटो पहचान पत्र नहीं लेकर आए थे. उन्होंने मतदाताओं को अपनी फोटो आईडी लाने के लिए कहा था. इसपर एक ग्रामीण ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और कुछ ही देर में वहां विधायक बाबूसिंह आ गए और हंगामा करने लगे. हमारे जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ की भीड़ मेरी तरफ बढ़ने लगी.

विधायक ने मेरे साथ बूथ पर अपमानजनक व्यवहार किया. इसके बाद वह जबरन बूथ के अंदर घुसे और पीठासीन अधिकारी बालू सिंह खींची से भी बदतमीजी की थी. ग्रामीण एसपी के अनुसार चामू थाने में दर्ज किए दोनों मामलों की जांच के लिए सीआईडी सीबी के मुख्यालय को फाइल भेज दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!