NASA ने सोशल मीडिया पर दिखाई सौरमंडल के ग्रहों की ऐसी शानदार तस्वीरें, लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई

नई दिल्ली
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सोशल मीडिया पर हमारे सौरमंडल के ग्रहों की नई तस्वीरें पोस्ट की है। शनि, मंगल और पृथ्वी के अलावा पेरिडिया ग्रह की भी तस्वीरें हैं। नासा ने अपनी पोस्ट में बताया कि पेरिडिया ग्रह हमारे सौर मंडल के ग्रह शनि की तरह काफी हद तक दिखता है। दोनों ग्रह में काफी समानताएं हैं। हालांकि नासा की सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोग नासा की इन तस्वीरों को असली मानने से इनकार कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नासा ये तस्वीरें फोटोशॉप लगती हैं।

नासा ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में पेरिडिया, शनि, मंगल और पृथ्वी की शानदार तस्वीरें डाली हैं। नासा द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीरें बेहद शानदार और भव्य नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, नासा ने लिखा कि हमारा सौर मंडल बहुत समय पहले यहीं एक आकाशगंगा में बना था। हालांकि हमारे सौरमंडल के ग्रहों की तरह पेरिडिया ग्रह में भी कई समानताएं हैं। नासा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पेरिडिया हमारे सौर मंडल के सबसे भव्य दिखने वाले ग्रह शनि की तरह दिख रहा है। शनि का रंग भूरा दिखाई दे रहा है। इसके इर्द-गिर्द छल्ले भूरे रंग के हैं और काले स्थान से घिरे हुए हैं।”

नासा ने  अपनी पोस्ट में लिखा है- मंगल ग्रह में टीलों, पहाड़ों और मैदानों के साथ सूखी लाल रंग की जमीन दिख रही है। हालांकि नासा द्वारा पोस्ट की नई तस्वीरों ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक ने कमेंट किया है, “हमारी पृथ्वी सबसे सुंदर है।” एक अन्य ने लिखा, “शनि पर जीवन बेहतर दिख रहा है।” एक यूजर ने लिखा, “शनि। तुम सुन्दर दिख रहे हो।” एक यूजर ने कहा, “शनि की अब तक दिखी तस्वीरों में इस बार यह ग्रह सबसे सुंदर दिख रहा है।”

फोटोशॉप्ड हैं तस्वीरें?
हालांकि नासा की कुछ तस्वीरों पर कई इंटरनेट यूजर्स ने नाराजगी भी जताई। लोगों ने दावा किया है कि ये तस्वीरें असली नहीं लग रही हैं। मानो फोटोशॉप्ड की गई हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या ये फोटोशॉप्ड हैं?” दूसरे ने कहा, “आप पिक्सल देखकर असली और नकली का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “मुझे लगता है कि ये वास्तविक तस्वीरें नहीं हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!