फ्लाइंग वेज डिफेंस और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने किया तैयार पहला स्वदेशी बॉम्बर यूएवी

बेंगलुरु: भारत की रक्षा क्षेत्र में ऊंची उड़ान जारी है। रक्षा क्षेत्र की कंपनी ने 100 किलोग्राम पेलोड की क्षमता वाला एक मानव रहित हवाई विमान (UAV) बनाने में सफलता हासिल की है। कर्नाटक के बेंगलुरु में इस स्वदेशी यूएवी को लांच किया गया। मजेदार बात यह है कि भारत ने अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन से काफी काम खर्च में बनाया है। भारत को एक अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन के लिए 250 करोड़ रुपये देने होते थे। रक्षा क्षेत्र की कंपनी का यह यूएवी महज 25 करोड़ रुपये में उपलब्ध होगा।

पूरी तरह से स्वदेशी यूएवी
रक्षा क्षेत्र की कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने एफडब्ल्यूडी-200बी नाम से यूएवी पेश किया है। यह भारत का पहला घरेलू स्तर पर निर्मित बॉम्बर यूएवी है। भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने FWD-200B को पेश करके बेंगलुरु में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत का घरेलू स्तर पर निर्मित पहले बमवर्षक FWD-200B एक मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन है। यह मध्यम ऊंचाई और लंबी अवधि तक उड़ान भरने की क्षमता है। इसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन और बनाया गया है।

दुश्मन का करेगा खात्मा
UAV की पेलोड क्षमता 100 किलोग्राम है। जो इसे ऑप्टिकल निगरानी पेलोड और सटीक हवाई हमले के हथियारों को ले जाने में सक्षम बनाती है। फ्लाइंग वेज डिफेंस के संस्थापक सुहास तेजसकंद ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) जैसे संगठनों के असफल प्रयासों के बाद घरेलू लड़ाकू UAV के निर्माण के भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य को साकार करने में FWD-200B के महत्व पर जोर दिया।

जानें क्या है खूबियां?
यूएवी FWD-200B 12-20 घंटे तक उड़ान भर सकेगा। इसकी अधिकतम गति 200 kts/370 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसे जमीन से 200 किलोमीटर की ऊंचाई तक कंट्राेल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार यह देश की सुरक्षा के लिए नया प्रहरी बनकर उभरेगा। कंपनी के अनुसार FWD-200B का निर्माण भारत की मेक इन इंडिया पहल का परिणाम है। यह यूएवी जैसे जरूरी रक्षा उपकरणों के लिए महंगे आयात पर निर्भरता को कम करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!