दानपेटी से पहले उठाए पैसा फिर भगवान को नमन कर निकला बाहर

गया का महाबोधी मंदिर, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. यहां हर साल विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक आते हैं. महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन कर महाबोधी वृक्ष के नीचे साधना करते हैं. उसी गर्भगृह से चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है.

दरअसल गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नीचे दानपेटी रखी गई है. जहां आने वाले श्रद्धालु दानपेटी में रुपये डालते हैं. गर्भगृह में बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा बौद्ध भिक्षुओं की देख-रेख के लिए ये रखा गया है. वहीं गर्भगृह में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है, इसके बावजूद एक भिक्षु ने चोरी जैसे गलत कृत को अंजाम देने की हिम्मत की.

भिक्षु ने दानपेटी से किए पैसे चोरी

सीसीटीवी लगे होने के कारण महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से भिक्षु का दानपेटी से पैसा चोरी करने का वीडियो सामने आ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बौद्ध भिक्षु पहले दान में मिले रुपये को उठाता है और फिर अपने चीवर के अंदर रख लेता है. रुपये चोरी करने के बाद वो भगवान बुद्ध के पैर छूकर नमन कर बाहर निकल जाता है. बौद्ध भिक्षु की पहचान भिक्षु धम्मिका के रूप में की गई है.

बौद्ध भिक्षु के चोरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी महाबोधी मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों से दान का पैसा लेने के दौरान आपस में बौद्ध भिक्षुओं के लड़ाई करने का मामला सामने आया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!