दिल्ली में कार से मिली मोटी रकम ट्रैफिककर्मियों ने रख ली

नई दिल्ली. दिल्ली में धौला कुआं पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक कारोबारी की गाड़ी को जांच के लिए रोक लिया. इसमें रखी रकम से तीन पुलिसकर्मियों ने एक करोड़ रुपये ले लिए. इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

चुनाव आयोग को सूचित कर यह रकम आयकर विभाग को दे दी गई है. सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के एक नेता से यह रुपये जुड़े होने का शक है. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के रियल एस्टेट कारोबारी की गाड़ी में तीन करोड़ रुपये ले जाए जाएंगे. उन्होंने धौला कुआं के समीप इस गाड़ी को चुनावी जांच के लिए रोका. गुरुग्राम के एक नेता के लिए यह रकम जा रही थी. तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने इसमें से एक करोड़ रुपये ले लिए. वहीं बची रकम लेकर कारोबारी का साथी वहां से चला गया.

कारोबारी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई वरिष्ठ अफसरों ने नहीं की कोई कार्रवाई. लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया. दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने इसके बाद खुद संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस टीम ने जब धौला कुआं स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास फुटेज खंगाली तो उसमें एक शख्स के साथ पुलिसकर्मी बैग ले जाते हुए देखे गए. चुनाव आयोग और आयकर विभाग को दिल्ली कैंट पुलिस की तरफ से इस रकम के बारे में जानकारी दी गई. आयकर विभाग ने इस रकम को जब्त कर लिया है. इस बात की जांच चल रही है कि यह रकम कहां से आई और कहां जा रही थी.

पहले गुमराह किया, सीसीटीवी से खुला राज

इस मामले को लेकर जब पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के डर से उस शख्स ने ही उन्हें एक करोड़ रुपये रखने के लिए दिए थे. उसने बताया था कि वह प्रॉपर्टी बेचकर यह रकम गुरुग्राम ले जा रहा है. हालांकि यह रकम उन्होंने अपने पास क्यों रखी, इसका कोई संतोषजनक जवाब वह नहीं दे सके. इसके अलावा, 3 पुलिसकर्मी CCTV में बैग ले जाते हुए दिख गए. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तीनों (एक सब इंस्पेकटर और दो हवलदार) को निलंबित कर उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!