कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में लगे नारे, अब तक 300 अरेस्ट

न्यूयॉर्क: अमेरिका को यूं तो इजरायल का समर्थक माना जाता है, लेकिन वहां के विश्वविद्यालयों में इन दिनों फिलिस्तीन के सपोर्ट में नारे गूंज रहे हैं। इजरायल के खिलाफ बुधवार को तो आंदोलन और तेज हो गए। इसके चलते न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिलिस तक तमाम विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पुलिस को बुलाना पड़ गया। फिलिस्तीन समर्थक आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर कब्जा जमा लिया था और हटने के लिए तैयार ही नहीं थे। अंत में पुलिस की मदद से उन्हें कई जगहों पर हटाना पड़ा। अब तक 300 लोगों को अकेले न्यूयॉर्क में ही अरेस्ट भी किया जा चुका है।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मंगलवार की रात को 300 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक इमारत को खाली कराया, जिसे बीते दो दिनों से फिलिस्तीन समर्थकों ने घेर रखा था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में भी पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया। पुलिस यहां बुधवार को सुबह पहुंची और भीड़ को बाहर किया। दरअसल एक तरफ इजरायल के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं उसके समर्थक भी अब सड़कों पर उतर रहे हैं। इसके चलते अमेरिका में हिंसा होने का भी डर है। इसी के चलते अब जाकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

अमेरिका की ही तुलाने यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ऐरिजोना में भी ऐसा ही हालात रहे हैं। एरिजोना यूनिवर्सिटी में तो पुलिस को स्प्रे छिड़कना पड़ गया ताकि आंदोलनकारी तितर-बितर हो जाएं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग डटे रहे। कई लोगों ने तो साफ कहा कि हम ऐक्शन के बाद भी पीछे नहीं हटेंगे। इन लोगों का कहना था कि अमेरिका में बोलने की आजादी है। हमें आंदोलन से रोका नहीं जा सकता। बता दें कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन के चलते इजरायल से भी उसके संबंध खराब हो रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों कहा था कि अमेरिका में तो अब इजरायल की बर्बादी के नारे लग रहे हैं। इन लोगों को बाइडेन सरकार रोक नहीं पा रही।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!